कर्तव्य में लापरवाही पर एसएसपी किया तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त तेवर एक बार फिर देखने को मिले हैं। कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में सोमवार को तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने विभागीय अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कार्रवाई की है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना बक्सा में तैनात मुख्य आरक्षी राम प्रवेश यादव, पुलिस लाइन जौनपुर में तैनात आरक्षी शमशाद अली तथा आरक्षी राहुल कुमार शामिल हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार इन पुलिसकर्मियों पर अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप पाया गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है तथा विभागीय नियमों के पालन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

