"रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर शामिल हुए लोग


जौनपुर। बुधवार को एक समाचार चैनल के बैनर तले आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने आयोजनकर्ता डॉ. विवेक श्रीवास्तव एवं पत्रकार देवेन्द्र खरे को समाजहित में किए जा रहे इस जनसेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए रक्तदान को महादान बताया।

शिविर में पत्रकारों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता (आईपीएस), जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, आबिश इमाम, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, विशाल सोनकर समेत कई लोगों ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। वहीं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, नीतीश कुमार, नवनीत यादव, अनवर हुसैन सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।

वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज के लिए किया गया छोटा सा प्रयास भी किसी के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।


Related

डाक्टर 6101526831338830919

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item