पोषण और नियमित दवा से टीबी पर जीत संभव : डॉ. अंजु सिंह

जौनपुर।
ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में गुरुवार को टीबी मरीजों के लिए पोषाहार वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 76 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया तथा उन्हें उपचार, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

संस्था की प्रबंधक सचिव डॉ. अंजु सिंह ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं 100 दिवसीय विशेष अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मरीजों से नियमित रूप से दवा सेवन करने और संतुलित एवं पौष्टिक भोजन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है, बशर्ते मरीज चिकित्सकीय सलाह का पालन करें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अविनाश सिंह, महेंद्र कुमार शुक्ला एवं सिनर्जी के कोऑर्डिनेटर अमित दुबे ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने टीबी मुक्त भारत ऐप की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत सरकार ने टीबी मरीजों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, निश्चय मित्रों एवं आम नागरिकों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से इस ऐप को विकसित किया है।

उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से मरीज अपनी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर सकते हैं, दवाओं का शेड्यूल देख सकते हैं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कुछ मरीजों के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दुबे, सौम्या सिंह, अंकित सिंह, संतोष कुमार, सत्यजीत, लालमणि मिश्रा, सौरभ सिंह, सद्दाम, अंजलि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अंकिता सिंह ने टीबी जागरूकता पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया।


Related

डाक्टर 4063700470297202992

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item