RE-NEET परीक्षा और योग दिवस को लेकर जौनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

 

जौनपुर। RE-NEET (UG) प्रवेश परीक्षा-2026 एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार 21 जून को शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह व्यवस्था परीक्षा को सकुशल एवं योग दिवस कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लागू की गई है।

यातायात विभाग के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित RE-NEET (UG) परीक्षा जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसके अलावा शाही किला परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। ऐसे में शहर को जाममुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास तथा कुत्तुपुर तिराहा से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े गैस, पेट्रोल, डीजल और मेडिकल आपूर्ति वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

शाही किला में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के लिए बसों, वीवीआईपी वाहनों, अधिकारियों, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों हेतु अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। साथ ही सिपाह, मानिक चौक, अटाला, सुतरहट्टी, चहारसू, सद्भावना तिराहा सहित कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा और योग दिवस कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


Related

JAUNPUR 2012911852193483786

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item