एसओजी प्रभारी व थानाध्यक्ष समेत 23 पुलिस कर्मियों पर फेक एनकाउंटर का वाद दर्ज

 आजाद बिंद हत्याकांड मामले में मृतक रवि यादव की माता ने किया केस

कोर्ट ने 7 अगस्त तिथि नियत करते हुए रिपोर्ट किया तलब 

जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड मामले में एनकाउंटर में मारे गए आरोपी रवि यादव की माता अमरावती देवी ने प्रभारी सीजेएम की अदालत में एसओजी प्रभारी व थानाध्यक्ष खेतासराय समेत 23 पुलिस कर्मियों के खिलाफ फेक एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने वाद दर्ज कर थाना खेतासराय से रिपोर्ट तलब किया है। अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।


परिवादिनी अमरावती देवी निवासी सोंधी खेतासराय ने एसओजी प्रभारी प्रकाश शुक्ला, थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष लाइन बाजार के के सिंह समेत 23 पुलिस कर्मियों के खिलाफ अधिवक्ता समर बहादुर यादव के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया कि 1 मई 2026 को आजाद बिंद की हत्या हो गई थी जिसमें वादिनी के लड़के रवि यादव, प्रदीप बिंद व भोले राजभर को आरोपी बनाया गया था। रवि की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया। पुलिस उसके एनकाउंटर के फिराक में पड़ गई। एनकाउंटर के डर से रवि दिल्ली चला गया। सूचना पर पुलिस दिल्ली सुरेंद्र कश्यप के आवास पर पहुंची और वहां से 23 मई 2026 को रवि को गिरफ्तार कर जौनपुर लाई 24 मई को 9:00 बजे रात सुरेरी के लाकप में रखा 25 मई की रात 1:25 बजे गोरारी तिराहे के पास फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसकी हत्या कर दिए। पोस्टमार्टम में सीने में एक गोली लगी पाई गई जो आर पार हो गई है। स्पष्ट है कि नजदीक से उसकी हत्या करने की नीयत से फायर किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करते हुए कथित पुलिस मुठभेड़ में शामिल पुलिस वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।यदि रवि का नाम प्रकाश में आया था तो विवेचक को कुर्की इत्यादि की कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन अपना गुड वर्क दिखाने के चक्कर में बेटे की हत्या कर दी गयी। वादिनी ने पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई वादिनी ने कोर्ट से मांग किया कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

Related

डाक्टर 9088513769339451520

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item