जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर रिंकू यादव के पैर में लगी गोली, पूर्वांचल के कई जनपदों में दर्ज है 38 मुकदमा

खुटहन पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

जौनपुर । जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार सुईथाखुर्द नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

 सीओ शाहगंज गिरेंद्र सिंह बताया कि घायल बदमाश की पहचान रिंकू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव  निवासी भेला, थाना सरपतहाँ, जौनपुर के रूप में हुई है। वह सरपतहाँ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर तथा अयोध्या समेत कई जनपदों में हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित 38 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ में गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान सत्यम लोना उर्फ लल्लू (23) निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भी सुल्तानपुर और जौनपुर में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन भेजा गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related

डाक्टर 2202879051452295045

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item