लायन्स क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 250 अतिथियों को भेंट किए गए पौधे

राजीव श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन का 42वां शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सेवा, नेतृत्व और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चन्दानी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा (जीएटी एरिया लीडर) तथा अधिष्ठापन अधिकारी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चन्द्र कक्कड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में साक्षी मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि अपर्णा श्रीवास्तव ने ध्वज वंदना का पाठ किया। अतिथियों का स्वागत राकेश श्रीवास्तव ने किया तथा निवर्तमान अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अधिष्ठापन अधिकारी उमेश चन्द्र कक्कड़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य सहित क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं विभिन्न समितियों के चेयरमैनों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मानस गुप्ता और विजय साहू को क्लब की सदस्यता दिलाई। मुख्य अतिथि उदय चन्दानी ने कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर मेन अपनी सेवा गतिविधियों के कारण पूरे मंडल में एक मॉडल क्लब के रूप में स्थापित है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एवं मंडलीय स्तर पर निर्धारित सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ संचालित करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्लब की गरिमा और सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

समारोह की विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण का संदेश रहा। हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 250 अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। साथ ही अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं गमले में पौधे देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन लियो क्लब अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर कैबिनेट सचिव राकेश मोहन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन, फर्स्ट लायन लेडी संगीता श्रीवास्तव, रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी, जोन चेयरपर्सन डॉ. राजेश मौर्य, जूली गुप्ता, पूजा त्रिपाठी, मदन गोपाल गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, रविन्दर कौर, गीता गुप्ता, कविता वर्मा, शैल मौर्य, संगीता गुप्ता, प्रीति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5027199155399990954

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item