राज्यपाल के जौनपुर दौरे को लेकर 27 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के मद्देनज़र यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। सोमवार, 27 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आवश्यक सेवाओं (गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल) से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
राज्यपाल का काफिला सिटी रेलवे स्टेशन से पॉलीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसिस चौराहा, जोगियापुल, सद्भावना पुल तिराहा, अशोक टाकीज तिराहा, चहारसू चौराहा और कुत्तूपुर तिराहा होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक सड़क मार्ग से आएगा और इसी मार्ग से वापस लौटेगा।
इन स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
पचहटिया तिराहा
प्रसाद तिराहा
अलीगंज हाईवे तिराहा (पकड़ी हाईवे)
जगदीशपुर चौराहा
चाँदपुर हाईवे अंडरपास
कुत्तूपुर तिराहा
रोडवेज बसों का रहेगा रूट डायवर्जन
प्रयागराज, सुल्तानपुर, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली सभी रोडवेज बसें हौज टोल प्लाजा – जफराबाद – नाथूपुर – पीली कोठी – अंबेडकर तिराहा – सिविल लाइन होते हुए जौनपुर डिपो तक जाएंगी।
शाहगंज और आजमगढ़ की ओर से आने-जाने वाली रोडवेज बसें जोगियापुल से बाएं मुड़कर सिविल लाइन रोड – शेखपुर तिराहा होते हुए जौनपुर डिपो तक संचालित होंगी।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

