विभिन्न मामलों में विवाद कर रहे सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जफराबाद।क्षेत्र के विभिन्न गांव में विवाद कर रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के समोपुर कला गांव में श्यामलेश यादव,रमेश यादव तथा कमलेश यादव पुत्रगण स्वर्गीय जियाराम यादव के बीच पैतृक जमीन तथा अन्य कुछ सामान के बंटवारे को लेकर जमकर विवाद होने लगा।तीनों भाई तथा उनके परिवारों के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी।बवाल के दौरान किसी ने पुलिस को जानकारी दे दिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने एसआई नागेंद्र सिंह,एसआई मिथिलेश कुमारी को मय फोर्स मौके पर भेजकर तीनो भाइयों को हिरासत में ले लिया।इसी प्रकार पिंडरा गांव में निजी जमीन पर रास्ते को मांगने पर अजित निषाद पुत्र कल्लू निषाद से विजयबहादुर यादव पुत्र  कांताप्रसाद से विवाद हो गया।पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया।इसी प्रकार मुस्तफाबाद में संतोष कुमार पुत्र जगधारी तथा मनीष पुत्र राजेन्द्र कुमार से मामूली कहासुनी में।झगड़ा हो गया।इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Related

JAUNPUR 1224909759519718044

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item