भट्ठे पर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_646.html
जफराबाद।क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा पर शनिवार की रात चोर ने भट्ठे पर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी निकाल ले गए।चोर अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे में लगी सिम भी निकालकर अपने साथ ले कर चले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई।जिसके बाद हड़कंप मच गया। भट्ठा मालिक मुन्ना यादव ने बताया कि देर रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर की बैटरी और सीसीटीवी कैमरे की सिम चोरी कर ले गए।

