घर के सामने पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का श*व

 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी राय साहब चौहान (55 वर्ष) का श*व गुरुवार सुबह उनके घर के सामने शीशम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जब उनकी पत्नी व ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार राय साहब चौहान दो भाइयों में सबसे छोटे थे। वे ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में केवल पत्नी हैं, उनकी कोई संतान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि वह करीब 10 दिन पूर्व वाराणसी स्थित एक भट्ठे से काम करके लौटे थे और इन दिनों स्थानीय स्तर पर मजदूरी कर रहे थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 3480583312740576077

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item