दीवार तोड़ने और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_10.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दीवार तोड़ने और विरोध करने पर मां-बेटी को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर गांव निवासी कलावती देवी, पत्नी अनुज कुमार ने आरोप लगाया कि गुरुवार को गांव के गोविंद कुमार, दिलीप कुमार, किशन कुमार समेत अन्य लोगों ने भूमि विवाद को लेकर उनकी दीवार तोड़ दी। जब उन्होंने और उनकी पुत्री समो ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर पर जफराबाद पुलिस ने गुरुवार शाम दिलीप, गोविंद, किशन, मनोज समेत पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

