12 जुलाई को होगी चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा, जौनपुर समेत तीन जिलों के छात्र होंगे शामिल


जौनपुर। जनपद की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से वनवासी (मुसहर) समाज के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि तथागत ट्रस्ट-भारत के संस्थापक एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित यह परीक्षा सी.एम.एम. इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद (जौनपुर) में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में जौनपुर, वाराणसी और आज़मगढ़ जनपदों के वनवासी (मुसहर) समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक जनपद से 10-10 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले आदिवासी शहीद नायकों के नाम पर छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा। संस्था ने अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से परीक्षा में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Related

JAUNPUR 2208996948190584031

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item