दूल्हा ह*त्याकांड: एक लाख का इनामी प्रदीप बिंद ने कोर्ट में किया सरेंडर, परिजनों में फिर छाई मायूसी
गौरतलब है कि 1 मई 2026 को खेतासराय थाना क्षेत्र के मानेछा गांव के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की बदमाशों ने गो*ली मारकर ह*त्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। अब प्रदीप बिंद ने पुलिस के हाथ लगने से पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। दूल्हा हत्याकांड जिले की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा है। मामले की सुनवाई अब न्यायालय में आगे बढ़ेगी, जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर कायम है।

