किसानों को जोरदार बारिश का इंतजार,चलने लगी कागज की कश्ती

 

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह  रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर में बारिश बिल्कुल रुक गई। पिछले तीन दिनों से  आसमान बादलों से ढका हुआ है।इस बीच धान की रोपाई पूरी तरह से रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कुछ किसान निजी साधनों से धान की रोपाई कर रहे हैं। ऐसे गांव जो नहरों के किनारे हैं और नहर में पानी आ रहा है वे सस्ते में रोपाई कर ले रहे है। इस समय मौसम खुशनुमा हो गया है लेकिन बारिश का पानी रोपाई के लिए अपर्याप्त है। सिंचाई की की जरुरतों के बीच बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज का खेल शुरू हो गया है।खेतों में धान की नर्सरी तैयार है लेकिन किसान अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।दूसरी तरफ बारिश से घरों के आस पास जहां थोड़ा पानी इकट्ठा हो रहा वहां बाल गोपाल बारिश के पानी में कागज की कश्तियां तैराकर मौसम का मजा लेने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज कल के छोटे बच्चे मोबाइल गेम में ही ज्यादा समय देते हैं ऐसे में बारिश में नाव चलाने के बहाने ही सही बच्चे आउटडोर गेम्स का आनन्द लेने लगे हैं।

Related

JAUNPUR 3215799082753520490

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item