चाकू के बल पर छिनैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चालान न्यायालय

नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने प्लेम्बर मिस्त्री से गुरुवार की शाम चाकू दिखाकर 15 सौ रुपये छिनैती करने वाले बाइक सवार दो आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी लालसाहब ने रात्रि में सूचना देते हुए मुकदमा दर्ज कराया की प्रार्थी नेवादा गांव में बीते 5 दिनों से प्लेम्बर का कार्य कर रहा है। शाम को काम खत्म होने पर बाइक से संतोष एवं अंकित के साथ धनियामऊ गांव अपने ससुराल जा रहा था। लालसाहब ने बताया कि प्रार्थी जैसे ही धनियामऊ अंडर पास पुलिया के नीचे पहुँचा तभी साइन बाइक यूपी 62 ए.वाई. 0096 से खड़े सरायहरखू गांव निवासी दिलीप गौतम एवं अजय बिंद ने रोक लिया। उक्त लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि काम से लौटे हो दो हजार रुपया दो नही तो चाकू मारकर हत्या कर देंगे। प्रार्थी डरा सहमा जेब से 15 सौ रुपया निकाल उक्त लोगों को दे दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि में ही सक्रिय पुलिस सुबह दोनो अभियुक्तों को मय बाइक मई रोड बंधवारेबीर के पास से गिरफ्तार आवश्यक कार्यवाही करतें हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

Related

JAUNPUR 7016756286032040561

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item