वीआईपी गेट से धड़ल्ले से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव स्थित जौनपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां नियमों को दरकिनार कर ओवरलोड ट्रकों को वीआईपी लेन से लगातार निकाला जा रहा है जिससे राजस्व को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर स्थापित धर्मकांटा (वजन मापने की व्यवस्था) होने के बावजूद कई ओवरलोड वाहनों का वजन नहीं कराया जाता। आरोप है कि ऐसे ट्रकों को सीधे वीआईपी गेट से निकाल दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के समय इस तरह के वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियमों के अनुसार सभी भारी वाहनों की जांच और वजन किया जाए तो ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है लेकिन कथित अनियमितताओं के चलते सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
लोगों का आरोप है कि सम्बन्धित विभागों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा टोल प्लाजा पर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग किया है।


Related

JAUNPUR 4190872560789657018

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item