पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने दो को पीटा, मुकदमा दर्ज

 

जफराबाद।क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ पड़ोसियों ने दो लोगों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

उक्त गांव की निवासी नम्रता देवी और उनके परिवार के लोगों को  पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रामेश्वर गौड़ व एक अन्य व्यक्ति के साथ आकर गाली- गलौच देने लगे।जब उन लोगों ने गाली- गलौज का विरोध किया तो उन दोनों ने लाठी डंडे से हमला कर दिए। हमले में प्रभात गौड़ और अनुराग गौड़ घायल हो गए। मारने पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनो मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुची। मामले में नम्रता देवी के नामजद तहरीर पर पुलिस ने महमदपुर गांव के रामेश्वर गौड़ और आशा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है।

Related

डाक्टर 3182860824575427090

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item