जफराबाद थाने के तीन रिक्रूट बने सब इंस्पेक्टर, थाने में जश्न का माहौल, साथियों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

 

जफराबाद, जौनपुर। मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम आखिरकार रंग लाया। जफराबाद थाने पर तैनात तीन रिक्रूट पुलिसकर्मियों कविता चौधरी, नागेंद्र पांडेय और अजित खरवार ने सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) पद पर सफलता हासिल कर पूरे थाने का गौरव बढ़ाया है। दो दिन पूर्व घोषित हुए परिणाम में तीनों के चयन की खबर मिलते ही जफराबाद थाने में खुशी की लहर दौड़ गई।

सफलता की सूचना मिलते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने तीनों नवचयनित सब इंस्पेक्टरों को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे थाना परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने तीनों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों अधिकारी भविष्य में भी अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक मुख्तार राम सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी तीनों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जफराबाद थाने के तीन रिक्रूट पुलिसकर्मियों का एक साथ सब इंस्पेक्टर पद पर चयन न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे थाना परिवार के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related

JAUNPUR 446298478754503407

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item