जंघई रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना निकली अफवाह, पुलिस की जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

फोन कॉल के बाद मचा हड़कंप, मीरगंज पुलिस और जीआरपी ने स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली

जौनपुर। जंघई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह बम होने की सूचना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस और जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

जांच के दौरान स्टेशन पर मौजूद एक ट्रॉली बैग की भी बारीकी से जांच की गई, लेकिन उसमें कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की छानबीन में बम होने की सूचना पूरी तरह अफवाह साबित हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ट्रॉली बैग में बम होने की सूचना दी थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और पूरे स्टेशन की तलाशी ली गई। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस अब उस अज्ञात कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है। जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी, वह फिलहाल स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की झूठी या भ्रामक सूचना न दें। ऐसी अफवाहें न केवल सुरक्षा एजेंसियों का समय बर्बाद करती हैं, बल्कि यात्रियों में अनावश्यक दहशत भी फैलाती हैं।

Related

JAUNPUR 1536542223281188210

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item