एफ एल एन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का बी एस ए ने किया शुभारंभ

 

जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्थित ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर सोमवार को एफ  एल एन एवं एन सी ई आर टी की पाठ्य पुस्तक पर आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने प्रशिक्षण हाल में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ0 अविनाश सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कुल छः बैच में सम्पन्न होगा। जिसमें प्राथमिक स्तर के कुल 587 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक बैच में 100 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। जिनके लिए दो हॉल में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में सभी संदर्भदाताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने  तथा प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी से बच्चों के अधिगम को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया तथा विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में कक्षा छः में प्रवेश के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया गतिमान है। ऐसे में इस वर्ष जो बच्चे कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं उन्हें अधिकाधिक संख्या में आवेदन कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर धीरेन्द्र कुमार, फूल चन्द पटेल, मोहसिन, अनूप मिश्रा, सचिन शुक्ला, अंजनी मालवीय एवं सन्दर्भदाता जीत लाल बिन्द, जय प्रकाश मौर्य, पुष्कर मिश्र, छोटेलाल मौर्य एवं उपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 5197640323942654700

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item