शिक्षा सबका का मौलिक अधिकार, कोई न छूटे अबकी बार: बीएसए

  पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में निकली स्कूल चलो रैली

 एक पेड़ मां के नाम अभियान की कड़ी में किया गया पौधरोपण

जौनपुर: शिक्षा प्राप्त करना हर किसी का मौलिक अधिकार है। हम सभी लोगों को मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से छूटने न पाए। उक्त बातें सिरकोनी क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में स्कूल चलो रैली व पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए समीर यादव ने गुरुवार को कही। उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बहुमुखी प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला व अन्य शिक्षकों के प्रयासों को जमकर सराहा। बीएसए ने कहा कि सरकार के प्रयास से अब सभी सुविधाओं से लैस परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इन विद्यालयों की ओर अभिभावकों का भी रुझान बढ़ा है। उन्होंने अभिभावकों से भी छात्रों के नामांकन में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से छात्र नामांकन में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चा समय से नियमित विद्यालय पहुंचे इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक रहना चाहिए। अध्यक्षीय भाषण ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह ने किया। उन्होंने विद्यालय के बहुमुखी विकास में हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि समाजसेवी आशुतोष सिंह, शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, रविचंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र सिंह रानू, लक्ष्मीकांत सिंह, डा. भारती सिंह, राम मिलन, रेनू सिंह, अनिल मौर्या, स्वेता पाल, ऋतु गौड़, आकांक्षा मौर्या, शालू निषाद, खुशबू मौर्या, शक्ति सिंह, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद शुक्ला ने आभार जताया।

Related

JAUNPUR 2019647290323836906

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item