स्कूली वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौ*त

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के चौकिया गुरैनी गांव में बुधवार सुबह एक द*र्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौ*त हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को लेने पहुंची एक वैन की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक निजी विद्यालय की वैन गांव में बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए पहुंची। वैन चालक वाहन को बैक कर रहा था, तभी संयोगवश बच्चा वाहन के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौ*त से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


Related

JAUNPUR 1455220449768862453

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item