मेधा का हुआ सम्मान, गोल्ड मेडल पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे


जौनपुर। जनता इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरभानपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सिंह एवं प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद सभी सम्मानित छात्रों को मिष्ठान वितरित कर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।

गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और छात्रों की खुशियों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि निरंतर परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने स्वर्गीय समरजीत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

Related

JAUNPUR 3523799794800260144

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item