दीक्षांत समारोह के दिन एबीवीपी नेता को हाउस अरेस्ट किए जाने पर विवाद, जांच की मांग

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश संयोजक एवं जौनपुर विभाग संयोजक शानू सिंह को उनके आवास पर पुलिस की निगरानी में रखे जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। परिषद ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एबीवीपी का आरोप है कि शानू सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस बल उनके जमैथा स्थित आवास पर तैनात कर उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

शानू सिंह का कहना है कि जब विश्वविद्यालय ने स्वयं उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, तब उन्हें घर में रोकने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उनका आरोप है कि वह लंबे समय से परीक्षा व्यवस्था, छात्र समस्याओं और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं, इसलिए उन्हें कार्यक्रम से दूर रखने का प्रयास किया गया।

परिषद के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई वापस ले ली। एबीवीपी ने सवाल उठाया कि यदि कुछ घंटे बाद प्रतिबंध हटाना ही था तो सुबह उन्हें घर में रोकने का निर्णय क्यों लिया गया।

परिषद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। साथ ही कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाने की आवाज को किसी भी प्रकार के दबाव या दमन से दबाया नहीं जा सकता।


Related

JAUNPUR 4862167030229418065

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item