महिला अस्पताल में गंदगी और बदहाल व्यवस्था पर डीएम का सख्त एक्शन, सफाई एजेंसी को शो-कॉज नोटिस के निर्देश

ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला, एमसीएच वार्ड में गंदी बेडशीट, खुले बिजली बोर्ड और खराब फायर अलार्म पर जताई नाराजगी

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे बड़ी कार्रवाई के तहत अस्पताल की सफाई व्यवस्था संभाल रही संस्था को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जन आरोग्य केंद्र में कार्यालय अव्यवस्थित मिला और परिसर में कई स्थानों पर पान की पीक व गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

एमसीएच वार्ड में गंदी बेडशीट, खुला विद्युत बोर्ड तथा खराब फायर अलार्म प्रणाली मिलने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं ऑक्सीजन प्लांट भी बंद मिला, जिस पर उसे शीघ्र चालू कराने और आवश्यक मरम्मत कराने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण में मरीजों का पंजीकरण रजिस्टर भी व्यवस्थित नहीं मिला। अस्पताल के शौचालयों की बदहाल स्थिति और मरीजों के उपयोग में आने वाला गंदा स्ट्रेचर देखकर भी जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंत में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण में मिली सभी कमियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने दो टूक कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related

JAUNPUR 2404873429092359007

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item