सड़क सुरक्षा पर डीएम सैमुअल पॉल एन सख्त, चांदपुर अंडरपास से सिटी स्टेशन तक लगेगी स्ट्रीट लाइट

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं में और कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने चांदपुर अंडरपास से सिटी स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

उन्होंने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यशालाएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई से पहले उन्हें जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्कूल वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराने, सड़क निर्माण के दौरान मानकों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाने तथा सड़क किनारे एवं विद्युत पोलों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे विशेषकर रात्रि के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 9217656767576566024

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item