विद्यालय निरीक्षण में बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित हुए बीएसए , बच्चों के फटाफट जवाबों ने जीता दिल

ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना, एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के निर्देश

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शुक्रवार को सिकरारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों, आत्मविश्वास और सहज उत्तर देने की क्षमता से वह बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने विद्यालय में हो रहे गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन की सराहना करते हुए शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

बीएसए ने कक्षा तीन की अंग्रेजी कक्षा का अवलोकन करते हुए बच्चों से पाठ पढ़वाया और व्याकरण से जुड़े कई प्रश्न पूछे। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए, जिससे बीएसए गदगद हो उठे।

इसके बाद उन्होंने कक्षा दो का निरीक्षण किया। बच्चों से दीवार पर लगे लर्निंग पोस्टर पढ़वाए तथा हिंदी और अंग्रेजी की कविताएँ सुनाने को कहा। नन्हे विद्यार्थियों ने बिना किसी झिझक के अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और सभी सवालों का फटाफट जवाब देकर अपनी तैयारी का परिचय दिया।

निरीक्षण के बाद बीएसए ने बीआरसी सिकरारा पहुंचकर कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि बच्चों के आधारभूत भाषा एवं गणितीय कौशल का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह, शिक्षिका आराधना उपाध्याय, मंजू जैसवार, गजाला बानो, नेहा जायसवाल तथा शिक्षक श्यामधर यादव, माधुरी सिंह एवं मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6346658138206961759

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item