एक घण्टे की झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, कई जगह जलभराव से बढ़ी परेशानी
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_266.html
खेतासराय, जौनपुर। शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से भीषण उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और लोग राहत महसूस करने लगे वहीं बच्चों ने बारिश का भरपूर आनन्द लिया और सड़कों पर भीगते नजर आये। हालांकि तेज बारिश के कारण नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई पुरानी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के प्रसव कक्ष के बाहर भी बारिश का पानी जमा हो गया। अस्पताल के आवासीय परिसर में भी जलभराव होने से स्वास्थ्यकर्मियों मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग किया, ताकि बारिश के दौरान ऐसी समस्या दोबारा न हो। एक ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो दूसरी ओर जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी।002

