उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जौनपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ को किया सम्मानित

जौनपुर। वाराणसी में आयोजित एक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जौनपुर के प्रख्यात वरिष्ठ सर्जन डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ को चिकित्सा सेवा और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में समर्पित चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने डॉ. सिद्धार्थ के लंबे चिकित्सा अनुभव, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ वर्षों से जौनपुर और पूर्वांचल के लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सिद्धार्थ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

डॉ. सिद्धार्थ के सम्मानित होने पर जौनपुर के चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Related

डाक्टर 34983773761115147

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item