जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर प्रस्तावित कार्रवाई रोकने की मांग, राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश के जिला महासचिव आरिफ हबीब एवं प्रदेश सचिव डॉ. गयासुद्दीन प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में रामपुर स्थित के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। यदि भूमि अथवा निर्माण से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान न्यायिक एवं विधिक प्रक्रिया के तहत किया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी दावा किया कि निर्माण के समय संबंधित क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था और बाद में विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू, कलीम अहमद, मौलाना अनवार क़ासमी, डॉ. शबनम नाज़, कमाल आज़मी, मोहम्मद अरशद कुरैशी, अलमास सिद्दीकी, मोहम्मद फ़ैज़ी, शहनवाज़ अहमद सहित समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 6020004178973093804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item