भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार-घूसखोरी का बोलबाला: शैलेन्द्र यादव

 

सुइथाकला, जौनपुर। पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर में स्थित एक पैलेस में श्रद्धांजलि सभा की गई। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुये उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता श्याम लाल निषाद ने कहा कि फूलन देवी जी ने गरीब, असहाय और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जिसे समाज कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने निषाद समाज के मुद्दों को लेकर मंत्री संजय निषाद की भी आलोचना किया।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई ने कहा कि फूलन देवी ने निषाद, मल्लाह और बिंद समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी बढ़ी है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सरकार की आलोचना किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और सपा को मजबूत करने की अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य तथा संचालन सुनील निषाद ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मिथिलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, दयाराम चौधरी, अधिवक्ता संजय यादव, प्रधान रमेश बिन्द, छोटे लाल बिन्द, रामसकल बिन्द, त्रिभुवन यादव, लल्लन मौर्य, रामानन्द निषाद, साधू बिन्द, विक्रमा बिन्द, बलराम बिन्द, विकास सिंह, विन्देश जायसवाल, मोती बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4797519379284883231

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item