केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल: डॉ. पल्लवी पटेल
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_891.html
जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के एक होटल में अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें।
सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल रही है। उन्होंने पेपर लीक, किसानों, छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की तथा दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई और अन्य हालिया घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

