प्रेमी संग मिलकर पत्नी पर पति की ह*त्या का आरोप, दोनों आरोपी फरार

बदलापुर के भलुआही वार्ड नं. 8 की घटना, पिता की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही वार्ड नं. 8 में शुक्रवार रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गला दबाकर ह*त्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ ह*त्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भलुआही वार्ड नं. 8 निवासी लालजी गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र चन्द्रीप शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। देर रात करीब 11 बजे के बाद उसकी पत्नी वंदना ने अपने कथित प्रेमी राजेश कुमार पुत्र हरीलाल, निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर, के साथ मिलकर गमछे से गला कसकर उसकी ह*त्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी व उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related

डाक्टर 7119593612096544133

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item