प्रदेशस्तरीय फुटबाल एवं तैराकी के लिये जौनपुर में होगा चयन परीक्षण: अशोक सोनकर
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_338.html
सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 1 से 8 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में होगा। उक्त के क्रम में जौनपुर के जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन/परीक्षण 24 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ी ही 25 जुलाई को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में प्रातः 9 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उक्त प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्म 01.01.2011 या उसके बाद हो तथा से 31.12.2012 के मध्य हो। आयु से सम्बन्धित मूल अभिलेख चयन/परीक्षण के समय प्रस्तुत करना होगा।इस आशय की जानकारी देते हुये जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 तैराकी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में होगा। उक्त के क्रम में जौनपुर के जूनियर सब-जूनियर बालक/बालिका तैराकी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन/परीक्षण 28 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालक/बालिका तैराकी खिलाड़ी ही 30 जुलाई को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में प्रातः 9 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा।
उन्होंने आगे बताया कि मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उक्त प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ग्रुप-3 के लिए जिनका जन्म वर्ष 2012 और 2013 के मध्य हो अधिकतम 05 इवेन्ट तथा ग्रुप-4 के लिए जिनका जन्म वर्ष 2014 और 2015 के मध्य हो अधिकतम 04 इवेन्ट में प्रतिभाग कर सकते हैं।

