नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

 

जफराबाद।स्थानीय कस्बे के दरीबा मुहल्ले में ह्यूम पाइप से नाली निर्माण करवाने की मांग करते हुए मुहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए काम रोक दिया।

ठेकेदार ने निर्माण कार्य जैसे शुरू कराया मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और कार्य रुकवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।उनका कहना है कि नाली बनाने के बाद जो ढक्कन लगता है वह  वाहनों और ट्रैक्टरों के आवागमन से समय से पहले क्षतिग्रस्त हो जाता है।इसी को देखते हुए लोग ह्यूम पाइप से नाली बनवाने की मांग पर अडिग है। लोगों का कहना है कि उन्हें विकास कार्य से कोई आपत्ति नहीं है।परन्तु नाली टिकाऊ नही होगी।

इस बारे मे नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने कहा कि ऊक्त स्थान पर ढक्कन वाली नाली का प्रस्ताव पास है।उसका ही बजट भी पास हुआ है।लोगो की मांग पर सहमत होकर जब प्रारूप बदलने के किये अधिकारियों ह्यूम पाइप लगवाने के लिए बात किया।अधिकारियों ने कहा वह अब बदलना मुश्किल है। विवाद का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका था जिससे निर्माण कार्य फिलहाल अधर में लटका हुआ है।

Related

JAUNPUR 6319212882305376537

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item