व्यापारियों की आवाज को मिलेगी नई ताकत, युवा टीम पूरी ऊर्जा से करे काम: दिनेश टंडन
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की एक आवश्यक बैठक शहर स्थित एक होटल में बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश टंडन ने कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों की आवाज है। उन्होंने नवमनोनीत युवा नगर अध्यक्ष यशवंत साहू और युवा नगर महामंत्री चन्दन जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम युवा जोश, ऊर्जा और समर्पण के साथ व्यापारियों की समस्याओं को अपनी समस्या समझे तथा उनके समाधान के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करे। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
इससे पूर्व ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं का स्वागत करते हुए युवा नगर अध्यक्ष के पद पर सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू तथा युवा नगर महामंत्री के पद पर प्रतिष्ठित व्यवसायी चन्दन जायसवाल के नाम की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर,नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने भी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी जल्द ही युवा नगर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
बैठक को पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता, जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बूलाल सोनकर एवं नरेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष विमल भोजवाल, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, रोशी सोनकर (बॉबी), रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, हरेराम केसरवानी, प्रदीप साहू, सतीश अग्रहरि, संतोष साहू, राजकुमार सेठ, संजय केडिया, डीके अग्रवाल, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरि, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू ने किया, जबकि अंत में नवमनोनीत युवा नगर महामंत्री चन्दन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

