"अखंड भारत के संकल्प को किया नमन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर गूंजा राष्ट्रवाद का संदेश"

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को किया याद

जौनपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


मुख्य वक्ता एवं प्रदेश मंत्री संचिता सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि "एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे" केवल एक नारा नहीं, बल्कि अखंड भारत के निर्माण का उनका अटूट संकल्प था। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटना डॉ. मुखर्जी के ऐतिहासिक बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।


विशिष्ट अतिथि हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि नेहरू-लियाकत समझौते से मतभेद के चलते डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए संघर्ष किया और परमिट व्यवस्था के विरोध में ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया।


विशिष्ट अतिथि सुशील उपाध्याय ने कहा कि 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में जन्मे डॉ. मुखर्जी मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। स्वतंत्र भारत में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में उन्होंने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, सिंदरी उर्वरक कारखाना तथा दामोदर घाटी निगम जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि 23 जून 1953 को श्रीनगर की जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में डॉ. मुखर्जी का निधन हुआ। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया और उनके संघर्षों के परिणामस्वरूप कश्मीर से परमिट व्यवस्था समाप्त हुई। उनके आदर्श आज भी "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, विनय सिंह, अजय सरोज, अमित श्रीवास्तव, अंशु कुशवाहा, विनय सिंह, सुनील यादव, श्याम बाबू यादव, पंकज मिश्रा, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, राज पटेल, राजकेशर पाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, अमरनाथ पांडेय, रोहन सिंह, अमित पाठक, दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अर्चना शुक्ला, अंजना सिंह, ओ.पी. सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, रमेश यादव, सुनील सिंह, यादवेंद्र मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, निखिल सोनकर सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिले के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3088279568482967597

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item