बागीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,पारिवारिक विवाद से आत्महत्या की चर्चा

 

जफराबाद।लाईनबाजार क्षेत्र के परियावा गांव के शहजादनगर पुरवा के पास बगीचे में मंगलवार की रात गांव के ही एक युवक का शव पेड़ से गमझे से लटकता मिला।घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त गांव के निवासी विजय यादव 26 वर्ष पुत्र भुल्लूर यादव लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित एक बगीचे में एक चिलबिल के पेड़ से गमझे के सहारे से लटक रहा था।चर्चा है युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।पत्नी इस समय मायके में गयी थी।मंगलवार की  शाम को ही उसका परिवार के सदस्यों के साथ कुछ कहासुनी हुई थी।पारिवारिक विवाद के चलते ही उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Related

JAUNPUR 1127801029082263875

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item