मनबढ़ों ने पिता-पुत्री को पीटकर किया घायल

 

जफराबाद।क्षेत्र के करमही गांव में सोमवार रात को मनबढो ने पिता-पुत्री को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया।

उक्त गांव निवासी मंजीत कुमार व उनकी पुत्री गरिमा पुत्री मंजीत कुमार  सोमवार की रात करीब नौ बजे बाजार से घर लौट रहे थे।रास्ते मे गांव के ही निवासी विकास कुमार और आकाश कुमार ने मंजीत कुमार से गाली गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

पिता से गाली गलौज का जब गरिमा ने  विरोध किया  तो दोनों युवकों ने लाठी डंडे से मंजीत और गरिमा पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमे दोनो घायल हो गए।गरिमा का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दिया है।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम को गरिमा की तहरीर के आधार पर विकास कुमार और आकाश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related

JAUNPUR 3246429777565020386

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item