व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं: गिरीश चन्द्र यादव

 व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं: गिरीश चन्द्र यादव

किराना व्यापार संघ के जागरूकता शिविर में व्यापारियों की समस्याओं का हुआ समाधान

जौनपुर। किराना व्यापार संघ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव (खेल एवं युवा) रहे जहां
कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यापारयों को विभागीय नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना था।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि वे खाद्य सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह पालन करें, ताकि जनता को शुद्ध वस्तुएं मिल सकें और व्यापार में पारदर्शिता आये।
विशिष्ट अतिथि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज वर्मा ने व्यापारियों को लाइसेंशिसंग, रजिस्ट्रेशन और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान व्यापारियों ने विभाग से जुड़ी जटिल समस्याओं को उनके समक्ष रखा जिसका उन्होंने मौके पर ही उचित समाधान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने सभी व्यापारियों से मानकों का पालन करते हुए व्यापारिक समस्याओं को व्यापार मंडल तक सूचित करने का आह्वान किया तो नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संघ की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुये सभी व्यापारियों को एकजुट रहने का निवेदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिविर आयोजित करने के पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से व्यापारयों और प्रशासन के बीच की दूरी कम होती है। इस मौके पर आये सभी लोगों का स्वागत किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय अग्रहरि ने किया।
इस अवसर पर महामंत्री आशीष गुप्ता, संरक्षक संजय केडिया, जिला संरक्षक राजदेव यादव, कोषाध्यक्ष गुलजारी लाल गुप्ता, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष, संतोष अग्रहरि, रामकुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, अनिल वर्मा, राजेन्दर मोदनवाल, बंटी मोदनवाल, शरद साहू, गुफरान, यशवंत साहू, सिद्धनाथ शाह, मन्नू साहू, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, गौरव मौर्य, अनुज सेठ, प्रियांशु जायसवाल, अंकित साहू, चन्दन जायसवाल, मनोज कुमार, प्रदीप साहू, रमापति केडिया, आनंद साहू, शिवम बरनवाल, संतोष जायसवाल, मनोज अग्रहरि, अभिमन्यु साहू, राम आसरे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में महामंत्री आशीष गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 8470929737284426574

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item