श्रावणी भोज नौ अगस्त को, चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारियों में जुटी कायस्थ कल्याण समिति
जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति की बैठक रविवार को समिति के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कोषाध्यक्ष आलोक रंजन सिन्हा के चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित आवास पर हुई। बैठक में आगामी श्रावणी भोज एवं चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त 2026 को गोकुल घाट पर श्रावणी भोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें समिति के सभी सदस्यों को परिवार सहित आमंत्रित किया जाएगा। श्रावणी भोज के सफल आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ सदस्य गिरिवर अस्थाना को कार्यक्रम संयोजक के रूप में सौंपी गई, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
बैठक में चित्रगुप्त पूजनोत्सव को भव्य रूप देने पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से राज किशोर श्रीवास्तव को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। उन्होंने भी इस दायित्व को स्वीकार करते हुए आयोजन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा समिति के अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष आलोक रंजन सिन्हा के पिता की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गत माह समिति के संस्थापक सदस्य प्रदीप अस्थाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समिति के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
बैठक में संस्थापक सदस्य सुनील अस्थाना, इंजीनियर आर.डी. श्रीवास्तव, संरक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लेखा अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, विनय कुमार श्रीवास्तव, गिरिवर अस्थाना, राज किशोर श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिन्हा, डॉ. राम मोहन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

