बच्चों से भरी स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे

 


रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पंचवल टोल टैक्स के समीप सोमवार 27 जुलाई को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि हंसराज कैरियर पब्लिक स्कूल खेमापुर की एक स्कूली बस को पंचवल टोल टैक्स के पास पीछे से आ रही थी। तेज रफ्तार एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतना तेज था कि बस के पचखड़े उड़ गए और बस के आगे का शीशा चकनाचूर हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बस में विद्यालय के कई छात्र—छात्राएं सवार थे। हादसे के बाद बच्चों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। बताते हैं कि हंसराज कैरियर कि बस पंचवल से बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही थी कि पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। आस—पास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं किसी को भी कोई चोट-चपेट नहीं आई है।
विद्यालय प्रबंधक रविंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। कोई जनहानि न होने से विद्यालय परिवार और अभिभावक ने राहत की सांस ली हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी स्कूल वाहनों की नियमित जांच सुरक्षित संचालन और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया है।

Related

JAUNPUR 2915347670521081330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item