आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नजरबंद
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_708.html
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र परियावा गांव निवासी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मानव को पुलिस ने शुक्रवार को हाऊस अरेस्ट कर लिया।
ज्ञात हो आजाद बिंद (दूल्हा हत्याकांड)की आज उनके पैतृक आवास गड़हर गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित था।उसी कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के लोग जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मानव के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे।उसी समय लाइनबाजार थाने की पुलिस श्री मानव को उनके घर पर पहुंच कर हाऊस अरेस्ट कर लिया।

