दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_824.html
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर को एक अज्ञात कार की चपेट में आकर 22 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसकी उपचार के दौरान देर शाम को मौत हो गयी।
उक्त क्षेत्र के कोतवालपुर चकधारा गांव निवासी आमीन पुत्र सुकुरुल्ला अपनी बाइक से किसी काम से नत्थनपुर बाजार आया था।वह अपना काम निपटाकर घर जा रहा था।उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उसकी बाइक में टक्कर लग गयी।वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना दिया।परिजन उसे उपचार के लिये ले गए।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने चिकित्सालय पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।थानाप्रभारी श्री सिंह ने बताया कि परिजन से तहरीर लेकर अज्ञात वाहन के विरुध्द मुकदमा दर्ज कर लिया है।उसे खोजबीन के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

