रामपुर में गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जा हटा, लाखों का बाउण्ड्रीवाल हुआ जमींदोज

 

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परमालपुर गांव में रास्ते की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ तहसील प्रशासन ने मंगलवार की दोपहर तहसीलदार राजस्व टीम एवं बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को धराशाई करवाया। जानकारी के अनुसार सोमवार को कब्जाधारकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ।

प्रशासन के अनुसार ग्राम परमालपुर में रास्ते की सरकारी भूमि पर मनोज सिंह, बाबूराम, और श्याम बाबू द्वारा पक्का मकान निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद तहसीलदार रवि रंजन, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य राजस्व कर्मियों ने मौके का निरीक्षण करते हुये संबंधित लोगों को तत्काल कब्ज हटाने की चेतावनी दिया।
तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन तहसीलदार के आदेशों को अनसुना किया गया।
जिसके कारण मंगलवार की दोपहर तहसीलदार रवि रंजन कश्यप एवं राजस्व टीम बुलडोजर लेकर परमालपुर गांव पहुंचे और करीब 100 फीट बाउंड्री को देखते ही देखते धराशाई कर दिया।
इसके साथ ही अगल-बगल जो भी सार्वजनिक भूमि में अवैध मकान बना था उसे भी गिराया गया। मडियाहूं तहसील में तहसीलदार द्वारा यह सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। वहीं तहसीलदार मड़ियाहूं रवि रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही भी की जाएगी।

Related

JAUNPUR 4880278500286816076

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item