राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीएम—एसपी ने पूविवि का किया निरीक्षण

 

सरायख्वाजा, जौनपुर। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारीद्वय ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वीआईपी आगमन, प्रस्थान मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4099014737911073764

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item