जफराबाद में मासूम बच्ची ह*त्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद प्रिया सरोज, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कठोर कार्रवाई की मांग

 

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची की ह*त्या की घटना के बाद सांसद प्रिया सरोज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने की लड़ाई में वह हर स्तर पर उनके साथ खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

सांसद प्रिया सरोज ने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि मामले का शीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित सभी प्रासंगिक धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की, जिससे दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय प्राप्त हो।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उसकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related

डाक्टर 7177472946511034103

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item