UPTET-2026: जौनपुर में 2 से 4 जुलाई तक होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से आए पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि UPTET-2026 का आयोजन 2 एवं 3 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में किया जाएगा। जनपद में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

पर्यवेक्षक ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के बाद होटल एवं लॉज संचालकों के साथ भी बैठक हुई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया या अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित होटल या लॉज संचालक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी, केंद्राध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7886469750316084974

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item