पैसा वसूली और फर्जी मुकदमे के खिलाफ भड़के अधिवक्ता, केराकत कोतवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

 

केराकत (जौनपुर) । स्थानीय कोतवाली में तैनात कोतवाल अरविन्द पाण्डेय की कार्यशैली और कथित तानाशाही के खिलाफ तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। पैसा वसूली के लिए मनमाने ढंग से फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 

तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित एक आपात बैठक में अधिवक्ताओं ने न केवल कोतवाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया, बल्कि उनके तत्काल ट्रांसफर की भी मांग की। विरोध स्वरूप अधिवक्ता दिन भर न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिससे तहसील का कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

​अधिवक्ताओं का आरोप है कि कोतवाल ने बीते एक महीने के भीतर केराकत तहसील बार के कई सम्मानित और वरिष्ठ पदाधिकारियों को निशाना बनाया है। इनमें पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट नमः नाथ शर्मा, पूर्व महामंत्री एडवोकेट मुकेश शुक्ल, एडवोकेट मनीष शुक्ल और एडवोकेट शिवम दूबे समेत कई अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की इस एकतरफा और द्वेषपूर्ण कार्रवाई को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

​बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष सुरेश कुमार राम और महामंत्री हिरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में वकीलों की एक अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कोतवाल के कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

​बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजमणि यादव, अवधेश सिंह, उपेन्द्र उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय आदि ने कहा कि कोतवाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था संभालने के बजाय फर्जी मुकदमे दर्ज कर आम जनता और संभ्रांत नागरिकों का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस का यह रवैया अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडिओ वायरल हुआ था जिसमें इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित युवक ने पुलिसिया उत्पीड़न और अवैध वसूली की अपनी आपबीती का एक वीडियो बनाया था, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह वीडियो इस बात का सीधा प्रमाण है कि कोतवाली में न्याय के नाम पर सिर्फ उगाही का खेल चल रहा है।

​अधिवक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक दागी कोतवाल का ट्रांसफर नहीं किया जाता और वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं होते, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

Related

JAUNPUR 4931191943282975887

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item